लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए क्यों खास हैं पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे, जानिए

नई दिल्लीः आज नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों का नतीजा आने वाला है। इन तीनों राज्यों में भाजपा सत्ता की गद्दी पर नजर टिकाए हुए है। इसके लिए भाजपा ने कड़ी मेहनत भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसे नेताओं ने इन राज्यों में कई रैलियां की हैं। अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो ये पहली बार होगा जब इन राज्यों में कमल खिला हो।

भाजपा ने तैयार की थी रणनीति

भाजपा ने तैयार की थी रणनीति

जीत के लिए भाजपा खास चुनावी रणनीती तैयार की थी। जीत के लिए भाजपा ने त्रिपुरा और मेघालय में अपने पूर्व सहयोगी नागालैंड पीपल्स पार्टी से हाथ मिला है तो वहीं नागालैंड में भाजपा ने एनडीपीपी और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गठबंधन किया है। त्रिपुरा में पिछले बीस सालों से वामपंथियों की सरकार है। वहीं मेघालय में कांग्रेस की सरकार है।

पीएम मोदी ने की थी कई रैलियां

पीएम मोदी ने की थी कई रैलियां

अगर भारतीय जनता पार्टी इन तीन राज्यों में जीत हासिल करती है तो भाजपा को पूरे नॉर्थ ईस्ट में बढ़ावा मिलेगा। इन राज्यों में जीत के बाद भाजपा का आठ पूर्वोत्तर राज्यों में पांच में गठबंधन हो जाएगा। जीत के बाद भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा उठाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। एक्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों में भारी मतों से सत्ता में आने वाली हैं। मेघालय में कांग्रेस के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा अगर जीतते हैं तो ये उनकी लगातार तीसरी जीत होगी। इन चुनाव में हर पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

माणिक सरकार पिछले बीस साल से मुख्यमंत्री हैं

माणिक सरकार पिछले बीस साल से मुख्यमंत्री हैं

त्रिपुरा में माणिक सरकार पिछले बीस साल से मुख्यमंत्री हैं। इस बार माणिक सरकार की राह आसान नहीं होने वाली है। भाजपा त्रिपुरा में आईपीएफटी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की भविष्टवाणी से माणिक सरकार की निंद उड़ी हुई है। लगभग सभी एक्जिट पोल ने भाजपा की जीत की भविष्टवाणी की है। अगर नागालैंड की बात की जाए तो नतीजों से पहले ही भाजपा को कमल खिलता दिख रहा है। यहां भाजपा ने एनडीपीपी और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गठबंधन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+