Assembly Election Date राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव? देखिए पूरा शेड्यूल
Assembly Election Dates Update: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में वोटिंग 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में वोटिंग 30 नवंबर को, मिजोरम में 7 नवंबर को है। वहीं छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने हैं। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सभी 5 विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि, 5 राज्यों की 679 सीटों पर चुनाव होंगे। 16 करोड़ से ज्यादा वोटर्स वोट देंगे। वहीं 5 राज्यों में 1.7 लाख पोलिंग बूथ होगा। 60 लाख वोटर्स पहली बार वोट करेंगे।
तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त होगा।तेलंगाना में जहां भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है।
तेलंगाना में वोटिंग 30 नवंबर को
#WATCH मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए… pic.twitter.com/ronrVX4n2Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023
60 लाख युवा मतदाता के लिए खास इतंजाम
Around 60 lakh first time voters(18-19 Yrs) will participate in elections of 5 states. 15.39 lakh young voters are eligible to participate in elections due to amendment on qualifying dates. To inspire young voters, over 2900 polling stations will be managed by youth: Chief… pic.twitter.com/l0iIwSJLPD
— ANI (@ANI) October 9, 2023
जानिए किस राज्य में कितने वोटर्स?
VIDEO | "Mizoram has 8.52 lakh voters, Chhattisgarh has 2.03 crore, Madhya Pradesh 5.6 crore, Rajasthan 5.2 crore, Telangana 3.17 crore voters. Total voters in these states would be totaling to 8.2 crore male and 7.8 crore female voters," says CEC Rajiv Kumar at the EC press… pic.twitter.com/YmcQ2K6a0x
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2023
60.2 लाख वोटर्स पहली बार करेंगे वोट: चुनाव आयोग
Polls in Mizoram, Chhattisgarh, Rajasthan, MP, Telangana to have 8.2 crore male, 7.8 crore female voters, 60.2 lakh first-time voters: EC
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2023
हमने विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों से मुलाकात की है: EC
We have met all stakeholders, including political parties and enforcement agencies, ahead of five assembly polls: CEC Rajiv Kumar
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2023
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
Election Commission of India announces schedule of elections to Legislative Assemblies of Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Mizoram, Rajasthan and Telangana pic.twitter.com/VycK75BJpu
— ANI (@ANI) October 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications