Assembly Election 2023: तेलंगाना-मिजोरम में किसकी सरकार, पिछले चुनाव में किसे मिलीं कितनी सीटें?
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान करेगा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP), राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट सत्ता पर है।
मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होने वाला है। वहीं मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा।

ऐसे में चलिए जानते हैं कि तेलंगाना और मिजोरम में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या आए थे और दोनों राज्यों का समीकरण क्या था।
TELANGANA ELECTION RESULTS 2018: तेलंगाना चुनाव 2018 के क्या थे नतीजे
- -तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2018 में 7 दिसंबर को हुई थी। जिसके नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए गए थे।
- -तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2018 में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरस (पहले टीआरएस) ने सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ा और 88 सीटों पर जीत हासिल की थी।
- -तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस 99 सीटों पर चुनाव लड़ी और 19 सीटें जीती थीं।
- -ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 8 सीटों पर लड़ी, जिसमें 7 सीट पर जीत हासिल की थी।
- -तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2018 में तेलुगु देशम पार्टी 13 विधानसभा सीटों पर लड़ी और 2 सीटों पर जीती।
- -भारतीय जनता पार्टी 118 विधानसभा सीटों पर लड़ी और सिर्फ 01 ही सीट जीत पाई।
- -तेलंगाना जन समिति और वाम दलों का प्रजा कुटामी गठबंधन ने भी एक-एक सीटें जीती थीं।
MIZORAM ELECTION RESULTS 2018: मिजोरम चुनाव 2018 के क्या थे नतीजे
- - मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर 2018 को विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं 11 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आए थे।
- - चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीतीं थीं। यह पहली बार था कि पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी थी। मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के प्रमुख जोरमथांगा हैं।
- -मिजोरम चुनाव 2018 में कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर जीती थी और 29 सीटें हारी थी।
- -वहीं जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 8 सीटें और भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ 1 सीट जीती थी। जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर दांव लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications