शरद पवार ने ममता बनर्जी, पिनराई और स्टालिन को बधाई देते हुए बोली एक ही बात
कोलकाता, मई 2: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 चुनाव में परिणामों के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के रूझानों में टीएमसी 200 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 292 सीटों में से 202 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत के 147 के आंकड़े के जादुई आकड़ें से कही अधिक है वहीं भाजपा को महज 77 सीटों पर बढ़त मिली है। फाइनल परिणाम में अगर ये सच हुआ तो ममता की पार्टी की ये बंगाल चुनाव में लगातार तीसरी जीत होगी। फाइनल परिणाम आने से पहले ही टीएमसी कार्यकर्ताओं और ममता के प्रसंशकों ने अभी से बधाई देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस शानदार जीत पर ममता बनर्जी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। वहीं शरद पवार ने केरल में पिनराई और तमिलनाडु में स्टालिन की जीत पर बधाई करते हुए ट्वीट किया है।

ममता बनर्जी को दी बधाई
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बंगाल में टीएमसी के विजय होने पर ममता बनर्जी को बधाई दी है। शरद पवार ने बधाई देते हुए ट्वीट किया बधाई आपकी शानदार जीत पर!आइए हम लोगों के कल्याण और सामूहिक रूप से महामारी से निपटने के लिए अपना काम जारी रखें।
पिनराई विजयन को दी बधाई
शरद पवार ने विजयन पिनराई को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा केरल चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत के लिए पिनराई आपको बधाई। साथ मिलकर हमने ये चुनाव लड़े और अब एक साथ हम कोविद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे!
स्टालीन को दी बधाई
वहीं तमिलनाडु में डीएमके जीत पर शरद पवार ने एमके स्टालिन को बधाई दी और लिखा अपनी जीत पर, वास्तव में अच्छी तरह से जीत के लायक है! आपको उन लोगों की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं, जिन्होंने आप में विश्वास पैदा किया है!
Congratulations to Mr. @vijayanpinarayi on a historical consecutive victory in the Kerala elections.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) May 2, 2021
Together we fought these elections and now together we will fight the battle against Covid!
Congratulations @MamataOfficial on your stupendous victory!
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) May 2, 2021
Let us continue our work towards the welfare of people and tackling the Pandemic collectively.












Click it and Unblock the Notifications