उत्तराखण्ड, ओडिशा और केरल में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, दो मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर
नई दिल्ली, 31 मई। तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतादान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के बाद तीन राज्यों के कई शीर्ष नेताओं को भविष्य मत पेटियों में बंद हो गया है। केरल के थ्रिक्काकारा उपचुनाव में माकपा (MCP) के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वी.डी सतीसन के लोक प्रियता की परीक्षा होगी। उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं तो वहीं ओडिशा के ब्रजराजनगर में बीजद, भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है।

केरल के थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर माकपा के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उत्तराखंड के चंपावत में सीएम पुष्कर धामी की साख दांव पर लगी है। तो वहीं ओडिशा के ब्रजराजनगर में बीजद, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। केरल, ओडिशा और उत्तराखंड तीनों राज्यों की कुल 3 सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए।
थ्रीक्काकारा उपचुनाव
केरल की वाणिज्यिक राजधानी कोच्चि में थ्रीक्काकारा के निर्वाचन क्षेत्र में 239 मतदान केंद्रों पर मतदान मंगलवार शाम 6 बजे तक समाप्त हो गया। थ्रीक्काकारा निर्वाचन क्षेत्र में 239 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान सुबह 6 बजे शुरू हो गया था। यह विधानसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता पीटी थॉमस की मौत के बाद खाली हो गई थी। पीटी थॉमस ने थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट के लिए साल 2021 में चुनाव हुए थे। जिसमें 14,000 से अधिक मतों के अंतर से पीटी थॉमस की जीत हुई थी।
चंपावत उपचुनाव
केरल के बाद उत्तराखंड दूसरा राज्य है जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे। अब वे चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। यहां सीएम का सीधा मुकाबला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहटोरी से है। यहां से समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय उम्मीदवार हिमाशु गडकोटी मैदान में हैं।
ब्रजराजनगर उपचुनाव
ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पिछले साल 6 दिसंबर को विधायक किशोर मोहंती के निधन के कारण खाली हो गई थी। इस बार बीजेडी की इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर है। मोहंती की पत्नी अलका बीजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक राधारानी पांडा को और कांग्रेस ने किशोर चंद्र पटेल को मैदान में उतारा है। ब्रजराजनगर निर्वाचन क्षेत्र में 279 बूथ मदान के लिए बनाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications