असम: थोरा विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

गुवाहाटी, 30 जुलाई: असम की थोरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने पार्टी छोड़ दी है। बोरगोहेन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भूपेन बोरा को सौंप दिया है। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक बने सुशांत ने अपने इस्तीफे की वजह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अंदरुनी राजनीति को बताया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सुशांत के इस्तीफे पर कहा है कि उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हम इस पर कानूनी विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं।

assam

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस छोड़ने के बाद सुशांत बोरगोहेन शनिवार को विधायक पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 1 अगस्त को वो आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस साल मई में भाजपा के दूसरी बार असम की सत्ता में आने के बाद बोरगोहेन भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस पार्टी के दूसरे विधायक होंगे। इससे पहले जून में मरियानी के एमएलए रूपज्योति कुर्मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

सुशांत बोरगोहेन पिछले कुछ वक्त से बीजेपी के संपर्क में होने की बातें सामने आ रही थीं। इस बात की जानकारी कांग्रेस को भी थी और उनको नोटिस भी दिया गया था। अब उनके इस्तीफे के बाद उनकी ओर से सिर्फ भाजपा में शामिल होने को लेकर औपचारिक ऐलान करना बाकी रह गया है। सुशांत के अलावा एक अगस्त को ऑल इंडिया यूनाइटेड डोमोक्रेटिक फ्रंट के एक और विधायक फणीधर तालुकदार भी उनके साथ ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+