सर्वे रिपोर्ट- असम में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

गुवाहाटी। असम विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इसी के साथ यह सवाल भी उठने लगा है कि अब सरकार किसकी बनेगी? अगर आपके जहन में कांग्रेस, भाजपा, या किसी अन्य दल का नाम आ रहा है, तो किसी भी निष्कर्ष पर जाने से पहले यह सर्वे रिपोर्ट जरूर पढ़ें।

देखें- चुनाव प्रचार की ऑफ बीट तस्वीरें

Assam Polling

यह एक्ज‍िट पोल है असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 65 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद का। सर्वे में एवीसी सर्वे इस नतीजे पर पहुंची है कि बीजेपी की 26 सीटों पर जीत पक्की है, जबकि 4 सीटों पर कड़ी टक्कर है। एवीसी सर्वे के डायरेक्टर अजीत के झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है जबकि 4 सीटों पर कड़ी टक्कर है।

-
असम में पोलिंग

असम में पोलिंग

-
-
-
-
-
-

वहीं बीजेपी की सहयोगी पार्टी बीपीएफ 3 और एजीपी 5 सीटें पाने में सफल हो सकती है़। रही बात बदरूद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ की तो, एआईयूडीएफ की 1 सीट पर जीत पक्की है जबकि 1 सीट पर कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो, पहले चरण की वोटिंग के बाद 1 निर्दलीय की जीत पक्की है।

भाजपा खेमे में खुशी

अजीत के झा के अनुसार पहले चरण में हुई वोटिंग पैटर्न से बीजेपी खेमा बहुत खुश नजर आ रही है, लेकिन बढ़ी हुई वोट प्रतिशत का फायदा सिर्फ बीजेपी को ही होगा, ऐसी बात नहीं है। इसका फायदा कांग्रेस को भी होगा। वोटिंग के दिन एवीसी सर्वे की कई टीमों ने दूसरे चरण में होने वाले इलाकों में काम किया और लगातार काम कर रही है। इस दरम्यान एवीसी की टीम ने ये जानने की कोशिश की कि बढ़ी हुई वोट प्रतिशत दूसरे चरण में होने वाली वोटिंग पर क्या प्रभाव डालेगा।

पढ़ें- असम में कम हुआ मोदी प्रेम

एवीसी सर्वे के सीईओ तपन कुमार नीरज का कहना है कि लोग दूसरे चरण के एक्ज‍िट पोल की रिपोर्ट 12 अप्रैल को आयेगी। इस रिपोर्ट में खासकर बीजेपी की ओर ध्यान होगा, क्योंकि दूसरे चरण में 61 सीटों पर वोटिंग होने वाली है और इस चरण में बीजेपी के सिर्फ 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भी भाजपा को मात्र 14 सीटों पर जीत मिलने की संभावना नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+