असम: बाढ़ में डूबा नेशनल हाईवे तो जाल बिछाकर मछली पकड़ने लगे लोग, दूसरी तरफ चल रहे वाहन, देखें Video
नई दिल्ली,18 जून: असम और मेघालय में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य की प्रमुख नदियों में बढ़ते जल स्तर और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन के बीच 31 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं असम के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग पानी से सराबोर हो चुके हैं। जिसमें शनिवार को स्थानीय लोग जाल बिछाकर मछलियां पकड़ते नजर आए।

असम में ये नजारा कामरूप में देखने को मिला। बाढ़ के कारण रंगिया के मोरंजना क्षेत्र में जलमग्न राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पानी भरे होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी एक तरफ प्रतिबंधित थी वहीं दूसरी ओर रोड पर वाहन आते जाते हुए नजर आए।
इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक डिवाइडर के एक तरफ जहां पानी भरा है उसमें लोग जाल बिछाकर मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं हाईवे की दूसरी ओर की सड़क पर सामान्य दिनों की तरह वाहन की आवाजाही नजर आ रही है।
#WATCH Kamrup, Assam | Locals lay nets to catch fish at the inundated National Highway 31 in Moranjana area, Rangia in the wake of floods; vehicular movement also restricted to one side pic.twitter.com/UjGau0g8tw
— ANI (@ANI) June 18, 2022












Click it and Unblock the Notifications