चादर-लुंगी से असम में पांच कैदियों ने बनाई रस्सी, फिर फांद गए 20 फीट की लंबी दीवार

Assam News: बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत जेल में बंद पांच विचाराधीन कैदी शुक्रवार 11 अक्टूबर को फरार हो गई। यह पांचों कैदी असम के मोरीगांव जिला जेल में बंद थे। जैसे इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। कैदियों ने भागने के लिए चादर-लुंगी का इस्तेमाल किया।

मोरीगांव जिला जेल से कैदियों के भागने की यह घटना रात 1 से 2 बजे के बीच की है। अब इस मामले में जेल प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदियों ने अपनी कोठरी की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ दिया।

Assam News

चादर, कंबल और लुंगी को रस्सी बनाई और जेल की 20 फुट ऊंची दीवार को फांद गए। इस घटन के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, ब्रेकआउट के विवरण की जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई है। अधिकारियों को पूरे जिले में हाई अलर्ट पर रखा गया है और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

भागने वालों की पहचान सैफुद्दीन, जियारुल इस्लाम, नूर इस्लाम, मफिदुल और अब्दुल राशिद के रूप में की गई है, जिन्हें POCSO से संबंधित अपराधों में शामिल होने के लिए जेल में रखा गया था। अधीक्षक प्रशांत सैकिया की देखरेख में जेल और इसके प्रशासन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी कचारी जिम्मेदार हैं।

अधिकारियों की माने तो फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि जेल सुरक्षाकर्मियों की ओर से कोई चूक तो नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+