असम में मोटर-ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 24 घंटे के चक्का बंद को वापस लिया

नई दिल्ली। Assam motor and transport association strike calls off: असम मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रदेश में 24 घंटे के चक्का बंद का आह्वाहन किया था। एसोसिएशन की ओर से 24 घंटे के चक्का बंद को मंगलवार को वापस ले लिया गया है। यह चक्का बंद 27 जनवरी को बुलाया गया था। लेकिन श्रम विभाग द्वारा मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद इस बंद को वापस ले लिया गया है। एसोसिएशन की ओर से साझा बयान जारी करके कहा गया है कि लेबर और ट्रांसपोर्ट कमीश्रर की स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की यूनियन के साथ बैठक में आश्वासन दिया गया है कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा जोकि असम सरकार द्वारा प्राइवेट वर्कर्स के लिए प्रस्तावित वेलफेयर स्कीम को लागू करेगी। लिहाजा हमने पहले चरण के अपने 24 घंटे के चक्का बंद को वापस ले लिया है।

assam

यूनियन के नेताओं की ओर से कहा गया है कि वेलफेयर स्कीम के साथ प्रशासन ने हमे इस बात का भी भरोसा दिया है कि अन्य मांगो को मानने के लिए भी बातचीत की जाएगी। लेकिन अगर वार्ता विफल होती है तो हमारा विरोध कार्यक्रम फिर से शुरू होगा। साझा बयान में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के हित के लिए किसी भी तरह की सरकारी योजना नहीं है, यानि सरकार को मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर के हित के लिए सोचना होगा। एक तरफ जहां सरकार की ओर से किसी भी तरह की सरकारी सुरक्षा इन कर्मियों को नहीं दी जा रही तो दूसरी तरफ इन्हें नए नियम-कानून से शोषित किया जा रहा है।

बता दें कि सोमवार को 11 प्राइवेट मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने ऐलान किया था कि वह चक्का बंद करेंगे। संगठनों का कहना था कि अगर तत्काल उनकी मांगों को लागू नहीं किया जाता है तो वह चक्का जाम करेंगे। आज तमाम ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अगर वार्ता विफल होती है और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है तो 12 फरवरी और 13 फरवरी को 48 घंटे का चक्का बंद और 25 से 27 फरवरी को 72 घंटे का चक्का बंद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+