असम में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद पुलिस स्टेशन आग के हवाले, डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी
गुवाहाटी, 22 मई। असम के नागौन जिले में गुस्सायी भीड़ ने बातदरबा पुलिस स्टेशन को आग के हवाल कर दिया है। दरअसल आरोप है कि पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को जान से मार दिया है। पुलिस ने स्थानीय नागरिक शफीकुल इस्लाम से से 10 हजार बत्तख मांगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब शपीकुल शुक्रवार की राज को एक बिजनेस के सिलसिलेम में जा रहा था तो पुलिस ने उसे रोक लिया और उससे 10 हजार बत्तख मांगी।
Recommended Video

जब शफीकुल ऐसा नहीं कर सका तो पुलिस अधिकारी उसे पुलिस स्टेशन ले गए और उससे कहा कि वह अपने परिवार को फोन करे और या तो पैसे का इंतजाम करें या फिर बत्तख का। शफीकुल ने अपनी पत्नी को फोन किया और पैसा या बत्तख लाने को कहा। लेकिन पत्नी सिर्फ बत्तखों के सा पुलिस स्टेशन पहुंची और पैसा नहीं ला पाई,जिसके बाद आरोप है कि पुलिस ने पत्नी के सामने ही शफीकुल की पीटाई शुरू कर दी। जिसके बाद पत्नी पैसे लेने के लिए गई, लेकिन जब वह वापस लौटी तो पता चला की पति अस्पताल में है, वहां पहुंचने पर पता चला की शफीकुल की मौत हो चुकी है।
इस पूरे मामले के बाद असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने कहा कि शफीकुल की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का हमे खेद हैं और हमने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है, हमने सभी स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। अगर कोई गलत पाया गया तो हम दोषियों को कानून के तहत सजा दिलवाएंगे। यह मत सोचिए कि यह महज क्रिया-प्रतिक्रिया की घटना है, यह इससे बढ़कर है, हम इस पूरे मामले की तह तक जाएंगे। असम के शांतिप्रिय लोगों से अपील है कि वह हमपर भरोसा करें, हम किसी भी पुलिस अधिकारी को छोड़ेंगे नहीं अगर वह दोषी है। हम उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करेंगे जिन्हें लगता है कि वह भातरीय न्याय व्यवस्था से बच सकते हैं, पुलिस स्टेशन जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह सभी असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है।
बता दें कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी, जिसमे दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। कुछ गाड़ियां भी आग के हवाले हो गई। कुछ देर बाद पुलिस बल को यहां भेजा गया और हालात को नियंत्रित किया गया। नागौन के एसपी ने कहा कि हमने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमे पूरी घटना का वीडियो मिल गया है, मीडिया भी हमारी मदद कर रही है। हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हम पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पुलिस स्टेशन में आग लगाने वाले पांच आरोपियों के घरों पर पुलिस ने बुल्डोजर चला दिया है। सेंट्रल रेंज के डीआईजी सत्यराज हजारिका ने कहा कि हमने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, ये लोग पुलिस स्टेशन पर आग लगाने के आरोप में हिरासत में लिए गए हैं। इस मामले में चार महिलाओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications