Video: असम के तेल के कुंए में लगी भीषण आग आसपास के गांवों में फैली, 2 लोगों की मौत
नई दिल्ली। असम के तिनसुकिया में गैस कंपनी आयल इंडिया के तेल के कुंए में भीषण आग लग गई। ये आग भयावह होती जा रही है। तेल के कुंए में लगी आग अब आसपास के गांवों में फैलने लगी है। इस आग की चपेट में आने से अब तक 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। असम सरकार ने कहा है कि वो आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपून वोरा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खत लिखकर असम में तेल के कुंए में लगी आग पर काबू पाने में मदद करने की अपील की है। ताजा अपडेट के मुताबिक तेल कुएं में लगी आग की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर NDRF की टीम तैनात है।
Recommended Video

असम में तेल के कुंए में लगी भीषण आग
असम के तिनसुकिया में सरकारी गैस कंपनी ऑयल इंडिया के तेल के कुंए में आग लगी है। इस भीषण आग के बारे में असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार आग पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आग अब आसपास के गांवों में फैल रहा है। अब तक हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए हैं। आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया।

14 दिन से गैस का रिसाव
जानकारी के मुताबिक बागजान के इस तेल के कुएं से पिछले 14 दिनों से गैस का रिसाव हो रहा था। गैस के रिसाव के बाद कुंए मे भीषण आग लग गई, जिसपर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र की मदद मांगी है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर उनसे तत्काल मदद की अपील की है। केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

सिंगापुर से एक्टपर्ट की मदद
तेल के कुंए में लगी आग इतनी भयानक है कि 30 किमी दूर से ही इसे देखा जा सकता है। काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को ढक दिया है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए तेल कंपनी ने सिंगापुर के एक्टपर्ट को बुलाया गया, जो आग को काबू करने में मदद करेंगे। सिंगापुर की फर्म अलर्ट डिजास्टर कंट्रोल के जानकार और सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करेंगे। सिंगापुर के आए तीन एक्सपर्ट ने कहा है कि हालात पर जल्द काबू पाया जा सकता है । आपको बता दें कि बागहजन तिनसुकिया में यह तेल का कुंआ स्थित है, जोकि गुवाहाटी से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर है। इससे पहले भी यहां 27 मई को विस्फोट हुआ था। इस आग की वजह से आसपास के गांव के खेतर में लगे धान, तालाब, आर्द्रभूमि प्रदूषित हो गई है। लगातार यह आग बढ़ रही है, जिसकी वजह से खतरा बड़ा हो गया है। प्राकृतिक गैस के कुएं के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में जो भी लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया गया है। ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से इससे प्रभावित हर परिवार को 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।ऑयल इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ मैनेजर जयंत बोरमोंदोई ने बताया कि यह आग दोपहर 1.40 बजे लगी है। आग लगने की वजह नहीं पता चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications