असम में आज से चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी,4 दिनों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
Assam Election:असम में आज से चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी,4 दिनों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
दिसपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी चुनाव प्रचार के लिए असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आने वाले चुनाव के लिए अलग-अलग दिन असम का दौरा करेंगे। राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार से असम के दौरे पर हैं। राहुल गांधी 19 मार्च और 20 मार्च को असम में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। राहुल गांधी आज सुबह लाहौल डिब्रूगढ़ में कॉलेज छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी पणितोला ब्लॉक के दिनाजॉय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का असम का ये दूसरा दौरा है।
Recommended Video

राहुल गांधी शुक्रवार को डूम डूमो, तिनसुकिया में शहर के मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं 20 मार्च को राहुल गांधी पूर्वी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। जहां वो 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी असम के नागांव, गोलाघाट, जोरहाट जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगी।
प्रियंका गांधी भी असम के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ चुकी हैं। उस दौरान प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ 'झुमूर' नृत्य भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाला है। असम में चुनाव तीन चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications