Assam Earthquake: असम में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, गुवाहाटी में भी महसूस किए गए तेज झटके, द‍हशत में आए लोग

Assam Earthquake: असम में 14 सितंबर, 2025 को शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 5.9 तीव्रता के साथ आए भूकंप के तेज झटके गुवाहाटी में महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटको के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, रविवार शाम को असम में यह भूकंप आया। यह भूकंप शाम 4:41 बजे आया और इसका केंद्र उदालगुड़ी जिले में था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने तत्काल जानमाल के किसी नुकसान या संपत्ति को हुई क्षति की कोई जानकारी नहीं दी है।

asam

एचटी रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी के एक निवासी ने बताया, "ऐसा लगा जैसे यह कभी खत्म नहीं होगा। एक मिनट के लिए तो मुझे लगा कि मैं मर चुका हूँ। मुझे सचमुच लगा कि छत गिर जाएगी।" एक अन्य निवासी ने कहा, "मेरे पैर अभी भी काँप रहे हैं, मुझे लगा छत गिर जाएगी।"

पूर्व सीएम ने लिखी ये पोस्‍ट

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी 'एक्स' पर पोस्ट लिखी, "असम में बड़ा भूकंप। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ।"

असम में क्‍योें आते हैं अधिक भूकंप?

गौरतलब है असम भारत के सबसे अधिक भूकंपीय सक्रिय क्षेत्रों में से एक है, इसलिए यहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) इस क्षेत्र को भूकंपीय रूप से 'बहुत सक्रिय' के रूप में वर्गीकृत करता है। इसे 'हैज़र्ड ज़ोन V' में रखा गया है, जहां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे दबती है, जिसे कोलिजनल टेक्टोनिक्स कहा जाता है।

1950 में आया था सबसे तीव्र भूकंप

इस क्षेत्र ने इतिहास के कुछ सबसे शक्तिशाली भूकंपों का अनुभव किया है, जिनमें 1950 का असम-तिब्बत भूकंप (8.6 तीव्रता) और 1897 का शिलांग भूकंप (8.1 तीव्रता) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+