असम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ली हार की जिम्मेदारी, पद से दिया इस्तीफा

गुवाहटी, मई 2। असम में बीजेपी सत्ता को बचाने में कामयाबी रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई है। राज्य में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। रिपुन बोरा ने राज्य में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए, मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें कि रिपुन बोरा चुनाव भी हार गए हैं। वो गोहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी उत्पल बोरा को जीत मिली है।

Ripun bora

गोहपुर से 2 बार चुनाव भी जीत चुके हैं रिपुर बोरा

आपको बता दें कि रिपुन बोरा असम में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं। वर्तमान में वो राज्यसभा सांसद भी हैं। रिपुन बोरा गोहपुर विधानसभा सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने यहां से 2001 और 2006 में चुनाव जीता था और तरुण गोगोई की सरकार में मंत्री भी रहे थे।

पिछले साल विवाद में भी आए थे रिपुन बोरा

रिपुन बोरा असम में कांग्रेस के एक विवादित नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। दरअसल, रिपुन बोरा पिछले साल विवादों में आ गए थे। रिपुन उन सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने राज्यसभा के उपसभापति की आसन के पास जाकर हंगामा किया था और कागजात फाड़े थे। राज्यसभा के सभापति ने सदन में सदस्यों के इस व्यवहार को अनुचित पाया था और रिपुन बोरा समेत 7 सदस्यों को कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+