राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए असम कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी, जिसे वर्किंग कमेटी ने खारिज कर दिया था। लेकिन राहुल गांधी अभी भी अपनी बातों पर कायम हैं। उनके मान-मनौवल के लिए देशभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। असम कांग्रेस कमेटी ने इसी मुद्दे पर एक प्रस्ताव भी पास किया है।

Assam Congress passed a resolution requesting Rahul Gandhi to continue as the party president

असम कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास किया है और अनुरोध किया है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहें। इसके पहले, लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था।

इसके पहले, राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद पूरे मामले पर कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी में आमूल-चूल परिवर्तन की बात कही थी। उन्होंने इसके लिए संगठन में भारी बदलाव और महत्वपूर्ण पदों पर उम्र सीमा निर्धारित करने की बात कही थी। सिंघवी ने राहुल गांधी को पद यात्रा करने का सुझाव दिया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। लेकिन राहुल गांधी अभी भी अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं। उधर, कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके ने भी उनसे पद ना छोड़ने की अपील की है। दिल्ली में बुधवार को कई नेता पार्टी कार्यालय पर राहुल गांधी के समर्थन में आए थे। बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में केवल 52 सीटें हासिल कीं, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 353 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+