10 साल बाद भी MSME बनने के लिए आगे नहीं बढ़े AAP: CM हिमंत बिस्वा
10 साल बाद भी MSME बनने के लिए आगे नहीं बढ़े AAP: CM हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी पर निशाना साधा है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा को किसी 'आम आदमी या खास आदमी' की परवाह नहीं है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''आम आदमी पार्टी एक असफल राजनीतिक स्टार्टअप है। दिल्ली के सीएम बनने के 10 सालों बाद भी वे एमएसएमई बनने के लिए आगे नहीं बढ़े हैं। 10 साल से वे डिलीवरी के सबूत के बिना एक ही उत्पाद बेचने की कोशिश कर रहे हैं।''

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ये बात हिन्दुस्तान टाइम्स के एक कार्यक्रम में कही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव पर भी तंज कसा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने देने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस में लोकतंत्र आ गया है। बीजेपी एक अलग पार्टी है। यह सिर्फ एक परिवार के नेताओं का पोषण नहीं करती है।''
पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं, पूरी दुनिया आज माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के उनके योगदान के लिए सराहना और सम्मान करती है।'' सीएए पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''अपनी मातृभूमि में नागरिक बनना हिंदुओं का वैध अधिकार है। उन्होंने बहुत कुछ सहा है और हम सीएए के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।''
उन्होंने कहा, ''कोई भी अच्छी सोच वाला नागरिक आरएसएस का सामाजिक कल्याण गतिविधियों के कारण समर्थन करेगा।'' वहीं इस कार्यक्रम में हिमंत बिस्वा सरमा ने शशि थरूर को वोट देने वाले 1000 से ज्यादा कांग्रेसियों के जल्द बीजेपी जॉइन करने की बात पर भी जवाव दिया। उन्होंने कहा, ''हां, मैंने थरूर को वोट दिया था लेकिन भाजपा ज्वाइन करने पर मेरा दिल साफ है।''












Click it and Unblock the Notifications