असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंपा अपना इस्तीफा
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दे दिया।
दिसपुर, 9 मई। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दे दिया। खबरों के अनुसार हेमंत बिस्वा शर्मा को असम का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

मालूम को सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा को भाजपा आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी, जहां असम के नए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर लंबी वार्ता चली।
यह भी पढ़ें: प्रयोगशाला में कई और वायरस बना रहा है चीन, कोरोना वायरस भी चीन ने बनाया- खुलासा
फिलहाल गुवाहाटी में भाजपा विधायक दल की मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी कि असम का अगला सीएम कौन होगा। हालांकि भाजपा के लिए असम के सीएम के लिए दोनों में से किसी एक का चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
सोनेवाल असम की स्वदेशी सोनोवाल कचहरी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं और असम के लोगों में उनकी छवि काफी अच्छी है जबकि शर्मा एक प्रभावशाली नेता के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के संयोजक भी हैं। चुनावों से पहले भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी का भी नाम सामने नहीं रखा था। पार्टी ने कहा था कि वह चुनावों के बाद ही इस बात पर निर्णय लेगी। लेकिन साल 2016 में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने सर्बानंद सोनोवाल को सीएम पद का दावेदार घोषित किया था। सीएम पद पर किसी के नाम का खुलासा न करने के बावजूद पार्टी को इस बार के चुनावों में 126 में से 60 सीटों पर जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications