असम विधानसभा चुनाव: मेनिफेस्टो के लिए सुझाव देने वालों को कांग्रेस देगी आईफोन

असम विधानसभा चुनाव का मेनिफेस्टो बनाने के लिए कांग्रेस ने मांगे सुझाव, मिलेगा आईफोन और कैश

नई दिल्ली। असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए मंगलवार को पार्टी ने एक अभियान की शुरुआत की है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि छोटे वीडियो के जरिए हमें मेनिफेस्टो के लिए सलाह दीजिए। जो सलाह पार्टी को पसंद आएंगी, उनको भेजने वालों के लिए इनाम का भी ऐलान किया गया है। उनको आईफोन और कैश समेत कई इनाम दिए जाएंगे।

Assam assembly elections 2021 Congress to Gift iPhone12 cash for video suggestions for party manifesto

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को इसके बारे में बताया कि पार्टी ने आम लोगों से दो मिनट का शॉर्ट वीडियो अपलोड करने के लिए कहा गया है। इसके लिए पार्टी ने एक वेबसाइट भी बनाई है, जहां वीडियो अपलोड किया जा सकेगा। गोगोई ने कहा कि जो वीडियो मिलेंगे, उनका हर रोज रमूल्यांकन होगा और उन्हें प्राइज दिए जाएंगे। जो वीडियो सबसे बढ़िया होगा, उसे कैश प्राइज और आईफोन मिलेगा। गोगोई ने कहा कि हम राज्य को लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने वैल्यूएबल फीडबैक जरूरत भेजें। जिससे हम जान सकें कि लोग क्या चाहते हैं।

असम में इस समय बीजेपी की सरकार है। 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस वहां सत्ता में वापसी की की कोशिश में है। असम में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की उम्मीद है। ऐसे में राज्य में जल्दी ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इसको देखते हुए कांग्रेस, भाजपा और दूसरे दलों ने राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

गठबंधन कर लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने इससे पहले बताया था कि वो असम विधानसभा चुनाव में पांच दलों के साथ गठबंधन करके उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया है कि कांग्रेस इस चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस देश हित में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर करने के लिए अग्रणी भूमिका में है, ऐसे में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+