Assam Assembly elections 2021: 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा

Assam Assembly elections 2021: 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा, EC ने लगाई रोक

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए हेमंत बिस्वा के चुनाव प्रचार पर अगले 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के सामने की गई शिकायत पर यह एक्शन लिया गया और 48 घंटे के लिए हेमंत बिस्वा क कैंपेन पर रोक लगा दी।

 Assam Assembly elections 2021: BJPs Himanta Biswa Banned From Campaign Over NIA Threat

Recommended Video

    Assam election 2021: Himanta Biswa के बाद Congress Modi-Shah पर भी की बैन की मांग | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल हेमंत बिस्वा की ओर से कांग्रेस के एक नेता पर एनआईए की कार्रवाई की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से कर दी। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद बीजेपी नेता और असम के मंत्री हेमंत बिश्‍व सरमा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने 30 मार्च को चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की थी।

    अपनी शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता ने सार्वजनिक रूप से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चेयरपर्सन हगराम मोहिलारी को धमकी थी। उन्हे कथित तौर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई की धमकी देते हुए जेल भेजने की बात कही। इस शिकायत के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच की और नोटिस भेजकर बिस्वा से जवाब मांगा। अब आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+