आज असम की प्रचार भूमि में प्रियंका गांधी रखेंगी कदम, कई चुनावी रैलियों को करेंगी संबोधित
आज असम की प्रचार भूमि में प्रियंका गांधी रखेंगी कदम, कई चुनावी रैलियों को करेंगी संबोधित
जोरहाट। असम विधानसभा चुनाव 2021 में कुछ ही दिन शेष बचे है। लेकिन असम की सत्ता तक पहुंचने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जहां सत्ता बचाए रखने के लिए जोर लगा रही है। तो वहीं, कांग्रेस अपनी खोई सत्ता को वापस पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज असम की प्रचार भूमि पर अपने कमद रखने जा रही है। वो यहां कई चुनावी रैलियों को संबोधिक करेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम दौरे पर है। इस दौरान प्रियंका गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से करेंगी। प्राप्त समाचार के मुताबिक, प्रियंका गांधी दो दिन में सात रैलियां करेंगी। आज यानी (21 मार्च) को प्रियंका गांधी जोरहाट, नज़ीरा और खुमटाई में रैलियों को संबोधित करेंगी। तो वहीं, 22 मार्च यानी सोमवार को प्रियंका गांधी की चार रैलियां होंगी। प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली शारुपाथर में होगी।
प्रियंका कलिआबोर में दूसरी और बोर्डोवा सत्र में तीसरी रैली को संबोधित करेंगी। नगांव के बोर्डोवा में प्रियंका दिन की अपनी चौथी और अंतिम रैली को संबोधित करेंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी असम के लिए पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी की असम की महिलाओं और चाय बागानों के मजदूरों के बीच अच्छी लोकप्रियका देखी जा रही है।
दरअसल, चुनावी रैलियों से पहले प्रियंका गांधी असम के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ चुकी हैं। उस दौरान प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ 'झुमूर' नृत्य भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाला है। असम में चुनाव तीन चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications