पूर्व हॉकी खिलाड़ी की राहुल को चिट्ठी, कांग्रेस को राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए मुझे बनाओ अध्यक्ष
नई दिल्ली। पूर्व हॉकी ओलंपियन असलम शेर खान ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर आप अध्यक्ष पद छोड़ते हैं तो वो पार्टी अध्यक्ष बनना चाहेंगे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश को लेकर असलम शेर खान ने ये पत्र लिखा है। खान ने कहा है कि अगर आप कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसी गैर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य को देखना चाहते हैं तो वे इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं।

असलम शेर खान ने लिखा है, अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद पर रहते हैं तो इसका सम्मान किया जाए लेकिन वो पद से हटना चाहते हैं तो उनको मजबूर ना किया जाए। अगर राहुल पद छोड़ते हैं तो मैं दो साल के लिए इस पद को संभालने के लिए तैयार हैं। मुझे दो साल के लिए मौका दिया जाए, कांग्रेस को राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए ये जरूरी है। असलम शेर खान 1975 में कुआलालम्पुर में वर्ल्डकप जीतने वाली भारत की हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के बैतूल से आने वाले खान बैतूल के सांसद रहे हैं। वो केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा भी रहे हैं।
बता दें कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत और कांग्रेस के महज 52 सीटों पर सिमटने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की 25 मई को बैठक के दौरान राहुल गांधी की तरफ से अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकर की गई थी। राहुल ने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बने। इस पर पार्टी की कार्यसमिति ने राहुल के इस प्रस्ताव को एक राय से खारिज करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications