'सीएम योगी से नौकरी की मांग' पर गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी ने कही ये बात
एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकीं एथलीट सुधा सिंह ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौकरी नहीं मांगी थी, बल्कि उन्होंने खुद नौकरी की पेशकश की थी।
लखनऊ। एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकीं एथलीट सुधा सिंह ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौकरी नहीं मांगी थी, बल्कि उन्होंने खुद नौकरी की पेशकश की थी। सुधा सिंह ने कहा कि उन्होंने खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले सामने आया था कि सुधा सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया कैश प्राइज वापस करते हुए नौकरी की मांग की थी।

अर्जुन अवॉर्ड एथलीट सुधा सिंह ने कहा कि मंगलवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उन्हें नौकरी की पेशकश की थी। सुधा सिंह ने कहा, 'मैंने उनसे नौकरी नहीं मांगी थी, बल्कि उन्होंने खुद मुझे डिप्टी डायरेक्टर के पद की पेशकश की थी। तब मैंने कहा कि मेरे मेडल्स के अनुसार मैं खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन करना चाहती हूं, जिसके लिए वो मान गए।' एथलीट ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: एशियन गेम्स में मेडलिस्ट ने केजरीवाल पर लगाए मदद ना करने का आरोप, कहा- मेरा फोन तक नहीं उठाया गया
मुंबई में रेलवे विभाग में गैजेटेड पोस्ट पर कार्यरत सुधा सिंह ने कहा कि अगर वो केवल अपने बारे में सोचेंगी तो रेलवे से बेहतर नौकरी नहीं है। सुधा सिंह ने कहा, 'लेकिन मैं खेल में योगदान देना चाहती हूं और इसलिए उत्तर प्रदेश के खेल विभाग में ज्वाइन करना चाहती हूं। अगर मेरा एक भी सर्टिफिकेट कम हुआ, तो मैं इस नौकरी के लिए डिमांड छोड़ दूंगी।'
इससे पहले खबर आई थी कि मंगलवार को लखनऊ में सुधा सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख का कैश प्राइज वापस करते हुए उनसे नौकरी मांगी थी। सुधा ने सीएम के नौकरी देने के वादे के बाद ही प्राइज लिया था।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी से बोली गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी, 'इनाम के 30 लाख रुपए वापस ले लो, नौकरी दे दो'
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications