VIDEO: मोदी के मंत्री बोले, गोमूत्र से बन रहीं कैंसर की दवाइयां, आयुष्मान मंत्रालय भी बनाएंगा

Recommended Video

    Ashwini Chaubey statement: गोमूत्र से बनी दवाइयों से ठीक होगा कैंसर | वनइंडिया हिंदी

    कोयंबटूर। अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में कहने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गोमूत्र को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गाय के मूत्र से कैंसर जैसी बीमारी समेत कई तरह की दवाइयां तैयार होती हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का आयुष्मान मंत्रालय भी इस पर काम कर रहा है। अश्विनी चौबे ने ये बात शनिवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में 'कैंसर के खिलाफ जंग' अभियान की शुरुआत के दौरान कही।

    Ashwini Choubey says Several medicines are prepared using cow urine, including medicines for Cancer

    मोदी सरकार में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि गोमूत्र से कई प्रकार की दवाइयां तैयार होती हैं। कैंसर जैसी असाध्य बीमारी की दवाइयां भी गोमूत्र से तैयार होती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने गोसंवर्धन और गोपालन के लिए कुछ कदम उठाए हैं। आयुष मंत्रालय गोमूत्र से दवाइयां बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (जेएवाई) में कैंसर इलाज को शामिल करने के एक प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्रालय विचार कर रहा है।

    इस योजना में कैंसर को अब तक शामिल क्यों नहीं किया गया, इस सवाल के जवाब में चौबे ने कहा कि केंद्र एक अलग योजना के तहत वर्तमान में तीन प्रकार के कैंसर का उपचार प्रदान कर रहा है, और अब जेएवाई के तहत इस घातक बीमारी को शामिल करने के प्रस्ताव पर अध्ययन किया जा रहा है।देश को कैंसर मुक्त बनाए जाने के सवाल पर चौबे ने कहा कि नॉन कम्युनिकेबल डिजीज दुनियाभर में एक चुनौती बन गए हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश 2030 तक नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से मुक्त होना चाहता है और स्वास्थ्य मंत्रालय इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+