अशोक गहलोत-सचिन पायलट की ताजपोशी में विपक्ष ये नेता रहे मौजूद, ये बड़े नेता रहे अनुपस्थित
Recommended Video

नई दिल्ली। अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में राजस्थान के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस की तरफ से विपक्ष के कई नेताओं को न्योता भेजा गया था। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भी जयपुर में हुए इस समारोह में शामिल हुए। कांग्रेस ने राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। इस समारोह में विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए जबकि कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही।

विपक्ष के नेताओं का मंच पर जयपुर में जमावड़ा
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और शरद यादव शामिल हुए। इसके अलावा नैशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन के साथ-साथ जीतनराम मांझी और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन भी समारोह के दौरान मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी समारोह के दौरान दिखाई दीं।

अखिलेश-मायावती और ममता की गैरमौजूदगी ने छोड़े कई सवाल
तीन राज्यों में कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शामिल नहीं होने का फैसला किया। जबकि ममता बनर्जी ने पार्टी के नेता दिनेश त्रिवेदी को प्रतिनिधि के तौर पर भोपाल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भेजा है। इन तीन दिग्गजों की गैरमौजूदगी के कारण महागठबंधन की संभावनाओं पर एक बार फिर बहस तेज होती दिखाई दे रही है।

राजस्थान में हुई कांग्रेस की वापसी
वहीं, सीएम पद की शपथ लेने से पहले अशोक गहलोत ने कहा कि कैबिनट गठन का फैसला होते ही मंत्रियों की सलाह से काम करना शुरू कर देंगे, घोषणापत्र के वादे हमारी प्राथमिकता होंगे। राजस्थान के लोगों से जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। बता दें कि आज राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शपथ ग्रहण समारोह है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications