गहलोत के मंत्री का दावा- सचिन पायलट जल्द बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, सभी विधायक हैं समर्थन में

जयपुर, सितंबर 23। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले राजस्थान की सियासत में सरगर्मियां तेज हैं। जब से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लड़ने का दावा ठोका है, तभी से राजस्थान की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि गहलोत अगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ते हैं तो सीएम का पद सचिन पायलट को दिया जा सकता है। हालांकि गहलोत ने यह कहा था कि वो कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ सीएम पद भी संभाल सकते हैं, लेकिन इन सबके बीच गहलोत सरकार के ही एक मंत्री ने बड़ा बयान दे दिया है।

sachin pilot

सचिन पायलट बनेंगे सीएम- राजेंद्र गुढ़ा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया है कि सचिन पायलट जल्द ही मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि सभी विधायक सचिन पायलट के समर्थन में हैं और जल्द ही वो राजस्थान के सीएम नजर आएंगे। उन्होंने कहा है कि जो निर्दलीय विधायक अशोक गहलोत का समर्थन कर रहे हैं वो भी सचिन पायलट के समर्थन में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए यह नाम हैं आगे

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को नोटिफिकेश जारी हो गया था। वहीं इससे पहले अशोक गहलोत ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। अशोक गहलोत के साथ-साथ शशि थरूर भी इस रेस में हैं। वहीं कुछ नेताओं ने दिग्विजय सिंह के नाम पर भी चर्चा की है। हालांकि इन सबके बीच सबसे अधिक नजर अशोक गहलोत पर टिकी हुई है, क्योंकि गुरुवार को गहलोत केरल पहुंच गए, जहां उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+