'राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहली पसंद हैं...', अशोक गहलोत के करीबी सूत्र का दावा

'राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहली पसंद हैं...', अशोक गहलोत के करीबी सूत्र का दावा

नई दिल्ली, 20 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर फिलहाल ये कहा जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सासंद शशि थरूर के बीच ये मुकाबला होगा। इन खबरों के बीच कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि, ''राहुल गांधी पार्टी के शीर्ष पद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उनकी पहली पसंद हैं।'' राजस्थान के मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि अशोक गहलोत अपने स्वयं के नामांकन के बजाय "राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।''

ashok gehlot rahul gandhi

सूत्रों ने कहा कि अशोक गहलतो चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए शीर्ष संभावित दावेदार के रूप में उभरे और सामने आकर चुनाव लड़ें।

अशोक गहलोत के सूत्रों ने कहा, ''अशोक गहलोत का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़के की सोचने के बजाय राहुल गांधी को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं।"

हालांकि गहलोत ने यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव का राजस्थान में उनकी राजनीति पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा? सवाल का जवाब देने से गहलोत ने मना कर दिया। कई लोगों का मानना है कि गहलोत को इस पद के लिए शीर्ष नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है।

फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक और अशोक गहलोत हैं, जिन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वहीं दूसरी और शशि थरूर हैं, जिन्हें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दी है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होने वाला है और जिसका परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। अशोक गहलोत के सोनिया गांधी से मिलने के बाद अटकलों ने जोर पकड़ा।

सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को पार्टी प्रमुख का फैसला करने के लिए चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था। वहीं शशि थरूर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के भीतर जी -23 समूह के उम्मीदवार हैं। उन्हें कई सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+