Ashneer Grover: शार्क टैंक फेम अशनीर ने घटाया 10 KG वजन, वेट-लॉस को लेकर दिए ये 2 अहम टिप्स

Ashneer Grover, शार्क टैंक इंडिया फेम और भारत-पे के पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपना 10 किलोग्राम वजन कम किया है। अशनीर ग्रोवर की बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपनी इस तस्‍वीर के साथ ही अश्‍नीर ने अपनी वेट-लॉस जर्नी के 2 खास ट‍िप्‍स भी शेयर क‍िए हैं। जिस पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बॉडी ट्रांसफोर्मेशन ने सभी को चौंकाया

बॉडी ट्रांसफोर्मेशन ने सभी को चौंकाया

इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने बताया कि हेल्‍दी लाइफ स्‍टाइल मेंटेन करना उनके लिए क‍ितना मुश्किल भरा रहा है। लेकिन अब वो 10 किलो वजन घटा चुके हैं। अपनी नई तस्‍वीर पर उन्‍होंने 2 बेहद जरूरी वेट लॉस ट‍िप्‍स भी द‍िए हैं- अनुशासन और ज‍िद। अशनीर ने 40 की उम्र में यह गजब का बॉडी ट्रांसफोर्मेशन कर दिखाया है।

बताई अपनी वेट लॉस जर्नी

इससे पहले जून के महीने में एक पोस्‍ट कर अशनीर ने अपनी वेट-लॉस जर्नी के बारे में बताया था कि 'हेल्‍दी खाना और मीलों चलना। ये उनके सीक्रेट्स हैं। एक इंटरव्यू में अपने वेट लॉस को लेकर अश्नीर ने बताया था कि, शार्क टैंक इंडिया की वजह से ही उन्हें वेट लॉस करने का मन हुआ। दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "पहले शाम को 6 बजे मैं गोलगप्पे खाने जाता था और अब जिम जाना पड़ता है। लेकिन वेट लॉस करने के बाद वो काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं मजेदार कमेंट

अशनीर के इस बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर फेसम यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने कमेंट किया है। आशीष ने ग्रोवर की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, भाई क्या कर रहा है तू?। बता दें कि शार्क टैंक के दौरान अश्नीर के कई डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें 'ये सब दोगलापन है' और 'भाई क्या कर रहा है तू?' सबसे अधिक वायरल हुए थे।

अशनीर की शार्क टैंक से हुई छुट्टी

अशनीर की शार्क टैंक से हुई छुट्टी

पिछले सीजन के चर्चित शार्क अशनीर ग्रोवर की शो से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह एक नए उद्योगपति की एंट्री हो गई है। 'शार्क टैंक इंडिया' के पहले सीजन में 'भारत पे' के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर ने खूब टीआरपी बटोरी थी। 'शार्क टैंक इंडिया' के दूसरे सीजन में नए शार्क के तौर पर 'कार देखो' ग्रुप के सीईओ और सह संस्थापक अमित जैन दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+