आसाराम कोरोना वायरस से संक्रमित, ऑक्सीजन लेवल कम होने पर देर रात किए गए ICU में भर्ती

आसाराम को हुआ कोरोना वायरस, ऑक्सीजन लेवल कम होने पर देर रात किए गए ICU में भर्ती

जोधपुर, 06 मई: राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आसाराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बुधवार (05 मई) को महात्मा गांधी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनको के आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। आसाराम को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि तीन दिन पहले ही हुई थी। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने आसाराम को महात्मा गांधी अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला किया है। बुधवार की रात आसाराम का ऑक्सीजन लेवल कम बहुत कम हो गया था इसलिए डॉक्टर ने उन्हे फौरन आईसीयू में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि आसाराम को अब जोधपुर एम्स में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus Inidia Update: Jodhpur जेल में बंद Asaram को हुआ कोरोना, ICU में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    asaram bapu

    रिपोर्ट के मुताबिक जोधपुर की सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने में कम से कम दर्जन भर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का जेल के डिस्पेंसरी में ही आइसोलेट कर इलाज किया गया था। हालांकि कई कैदियों में भी कोरोना के लक्षण देखने को मिले हैं। आसाराम में कोरोना के गंभीर लक्षण होने के बाद जेल प्रशासन और भी सर्तक हो गया है।

    महात्मा गांधी अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉक्टर राजश्री बेहरा ने एक मीडिया संस्था से बात करते हुए कहा कि जेल प्रशासन ने उन्हें सूचना दी थी कि आसाराम की तबीयत बिगड़ रही है।

    जोधपुर सेंट्रल जेल के जेलर मुकेश जारोटिया ने कहा है कि आसाराम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उन्हें जेल से अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जोधपुर में 5 मई को 1401 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+