बंगाल: आसनसोल के कोयला खदान में फंसे 3 मजदूर, देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कोयला खदान में मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। आसनसोल के कुल्टी स्थित कोय ला खदान में मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है। खदान में 3 मजदूर फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए देर रात से ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी तक कोई अच्छी खबर नहीं मिली है। खदान में फंसे मजदूरों को अब तक नहीं निकाला जा सका है।

एएनआई के मुताबिक देर रात जैसे ही सूचना मिली प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही तीनों मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications