इंसान बना जानवर: हाथी के बच्चे को चप्पलों से घेरकर पीटा, इस एक्ट्रेस ने की कार्रवाई की मांग
इंसान बना जानवर: हाथी के बच्चे को चप्पलों से घेरकर पीटा
Asam Baby Elephant Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बेजुबान हाथी के बच्चे को लोगों की भीड़ परेशान कर रहे हैं और उसे चप्पलों से मारती- पीटती और उस पर सवारी करती हुई नजर आ रही है। वहीं चौका देने वाले इस वीडियो में हाथी का मासूम सा बच्चा लोगों की भीड़ में अपनी जान बचाने के लिए दोड़ता हुआ नजर आ रहा है।

जानें कहां का है ये वीडियो
मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में हाथी के बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए लोग नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो @TheViditsharma नाम के ट्टिटर यूजर ने शेयर किया है।

12 अक्टूबर की है ये घटना
हाथी के बच्चे को परेशान करने की घटना कथित तौर पर 12 अक्टूबर की है। ये घटना असम के होजई जिले में लंका टाउन के पास शालबगान इलाके की बताई जा रही है।

मां से बिछुड़ गया था ये हाथी का बच्चा
नार्थईस्ट नाउ न्यूज पोर्टल के अनुसार गांव के खेत में हाथियों का एक झुंड घुस आया था जिसे ग्रामीणों ने भगा दिया था लेकिन ये हाथी का बच्चा, जिसका ग्रामीणों द्वारा बुरा व्यवहार किया वो अपनी मां से बिछुड़ गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके ऊपर बैठकर सवारी की वहीं कई ने उसे चप्पपलों से मारा।
A mad gang dragged a tiny baby elephant away from its mother. The incident took place in Lanka, Assam on October 12.
— Vidit Sharma 🇮🇳 (@TheViditsharma) October 14, 2022
The elephant calf is bewildered in fear of losing its mother. Strict action must be taken against them. @himantabiswa @cmpatowary sir please look into this matter pic.twitter.com/1KWhyn59RU
हाथी का बच्चा जान बचाते हुए आया नजर
इस घटना का वीडियो ट्विटर पर @TheViditsharma ने असम के सीएम हिमंत सरमा और जानवरों की रक्षा करने वाले संगठन से मदद की गुहार लगाते हुए शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। पुरुषों का एक समूह उसका पीछा करता है, कोई उसकी पूंछ खींच रहा है तो और लोग उसे पीट रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने सीएम से तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई
टीवी ऐक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई हस्तियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने इस वीडियो को रीट्वीट किया और असम के मुख्यमंत्री से इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वीडियो देख भड़के लोग कर रहे जल्द कार्रवाई की मांग
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग आग बबूला हो रहे हैं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी स्पष्ठ नहीं हुआ है कि असम में 12 अक्टूबर को हुई इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई हुई है या नहीं।
Respected Hon'ble CM @himantabiswa ji,
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) October 14, 2022
This video of an Elephant Calf being harrased by a group is distressing and disturbing. If your good office may kindly immediately direct the relevant authorities to look into the issue & take the necessary legal action.
Tehseen Poonawalla. https://t.co/clEg0rB48s
बीते दस सालों में 4,93,910 बेजुबान जानवर हो चुके हैं ऐसी घटनाओं का शिकार
बेजुबान जानवरों के साथ हुई ये पहली घटना नहीं है इससे पहले भी हजारों की संख्या में जानवरों ने ऐसी घटनाओं का सामना किया है। भारतीय पशु संरक्षण संगठनों और अन्य वन्य जीवों के संरक्षण पर काम करने वाले संगठनों के अनुसार 2010 से 2020 वर्ष के बीच ऐसी ही विभिन्न घटनाओं में 4,93,910 जानवर शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications