औवैसी बोले, भाजपा देश को बुलडोजर से चलाना चाहती है, BJP ने किया पलटवार
औवैसी ने कहा कि, ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं। संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के कानपुर देहात में हुई घटना में मां-बेटी की मौत पर को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं। इसपर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा अध्यक्ष के बयान को लेकर कहा कि क्या कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने जो कहा है उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहमत हैं? यह हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला ऐलान है। क्या कर्नाटक में भाजपा सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी? औवासी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली।
औवैसी ने कहा कि, ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं। संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें। यह सब करने से उन्हें राजनीतिक रूप से कुछ हासिल नहीं होगा। वे तेलंगाना (विधानसभा चुनाव 2023) में विफल होंगे
इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेकहा, औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते। जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं। मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं, वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा।
वहीं दूसरी ओर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बांदी संजय और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग चल रही है। बांदी संजय ने कहा कि, ओवैसी का कहना है कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि सचिवालय ताजमहल जैसा दिख रहा है। ताजमहल एक मकबरा है जिसका मतलब है कि ओवैसी को सचिवालय किसी मकबरे की तरह लग रहा है। ओवैसी की आंखों में खुशी देखने के लिए ताजमहल जैसा सचिवालय बना रहे हैं केसीआर।












Click it and Unblock the Notifications