स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन को लेकर भड़के ओवैसी, बोले- '99% तेलंगाना वाले मीट खाते हैं'
Asaduddin Owaisi meat ban Independence Day: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद नगर निगम (GHMC) पर स्वतंत्रता दिवस के दिन मीट की दुकानों और स्लॉटरहाउस बंद करने का आदेश देने को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने मीट बैन और स्वतंत्रता दिवस मनाने को जोड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आदेश लोगों के स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकार का उल्लंघन है।
ओवैसी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब देश के कई नगर निगम आगामी त्योहारों के दौरान मीट की दुकानों और स्लॉटरहाउस बंद करने के आदेश जारी कर रहे हैं।

तेलंगाना के 99% लोग मीट खाते हैं- ओवैसी
ओवैसी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के कई नगर निगमों ने 15 अगस्त को स्लॉटरहाउस और मीट की दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं। दुर्भाग्य से @GHMCOnline ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। यह असंवेदनशील और असंवैधानिक है। मीट खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने का आपस में क्या संबंध है? तेलंगाना के 99% लोग मीट खाते हैं। यह मीट बैन लोगों के स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकार का उल्लंघन करता है।"
महाराष्ट्र के भी कई जिलों में बैन
मंगलवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने 15 और 20 अगस्त को शहर की सीमा के भीतर पशु वध और मीट बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की। 15 अगस्त को यह प्रतिबंध गोपालाष्टमी के दिन लागू होगा, जो भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, वहीं 20 अगस्त को जैन समुदाय का प्रमुख पर्व 'पर्युषण पर्व' शुरू हो रहा है, जो उपवास और प्रार्थना के साथ मनाया जाता है। निगम ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इससे पहले ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने भी 15 अगस्त को मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया था। मालेगांव नगर निगम ने भी इसी तरह का निर्देश जारी किया है।
ये भी पढ़ें Mohammed Siraj का ओवल में तूफान, हैदराबादी अंदाज में Owaisi ने कही ऐसी बात, वायरल हुआ- 'Poora Khol Diye'












Click it and Unblock the Notifications