'ये कुत्ते-कमीने निर्दोष लोगों को मजहब पूछ-पूछकर मार रहे', पहलगाम हमले के बाद सातवें आसमान पर Owaisi का गुस्सा
Asaduddin Owaisi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा उबाल पर है। अब इस हमले पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'ये कुत्ते-कमीने निर्दोष लोगों को उनका मजहब और नाम पूछ-पूछकर मार रहे थे।'
हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'इस घटना कि जितनी निंदा करें वो कम है क्योंकि उन्होंने (आतंकवादी) जनवरों से भी ज्यादा गिरी हुई हरकत की है। हम उम्मीद करते हैं कि अल्लाह उन्हें सख्त सजा देगा और उनके ऊपर जो लोग बैठे हैं वो भी बर्बाद होंगे।'

उन्होंने आगे कहा, ''वहां (घटनास्थल) कोई सुरक्षा नहीं थी, जिस जगह पर इतने पर्यटक थे वहां पर कोई पुलिस नहीं थी। सबसे बड़ी बात कि ये (आतंकी) बॉर्डर कैसे पार कर गए, इसका कौन जिम्मेदार है? अगर ये पहलगाम तक आ गए तो ये श्रीनगर तक भी पहुंच सकते है। निश्चित रूप से जवाबदेही तय होनी चाहिए। उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार मरने वालों को इंसाफ दिलाएगी।'
असदुद्दीन ओवैसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही, कहा कि पर्यटन स्थल पर कोई पुलिस या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कैंप नहीं था। मौके पर पहुंचने में टीम को 45 मिनट लगे, उनकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। इस दौरान सवालिया लहजे में ओवैसी ने पूछा कि आतंकी यहां तक कैसे आए।
उन्होंने पूछा कि आतंकियों ने किस तरह सीमा पार किया। अगर वे यहां तक पहुंच सकते हैं तो श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने हमले की निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार आतंकी वारदात में जान गंवाने वालों के साथ न्याय करेगी। ओवैसी ने कहा कि आतंकवादी एक विचारधारा है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications