भड़के ओवैसी ने कहा- आखिर मुगलों के ही पीछे क्यों पड़े हैं BJP और RSS?

नई दिल्ली, 29 मई। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुगलों को निशाना बनाए जाने को लेकर भाजपा-आरएसएस पर पलटवार किया। ओवैसी ने कहा कि भारत द्रविड़ और आदिवासियों का है नाकि भाजपा और आरएसएस का। लेकिन भाजपा और आरएसएस वाले सिर्फ मुगलों को निशाना बनाते हैं। भारत ना सिर्फ मेरा, ना ठाकरे, ना मोदी-शाह का है। अगर भारत किसी का है तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है।

Recommended Video

    Maharashtra: Asaduddin Owaisi का BJP-RSS पर वार, बताया किसका है भारत | वनइंडिया हिंदी
    owaisi

    ओवैसी ने कहा कि भारत का निर्माण अफ्रीका, सेंट्रल एशिया, ईस्ट एशिया से आए लोगों से हुआ था। भापा पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि देश 1990 के पहले चला जाए, जब जंगे की शुरुआत हुई थी। रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि एनसीपी, के अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर नवाब मलिक के मामले में वह पीएम मोदी से क्यों नहीं मिले, जैसा कि उन्होंने संजय राउत के मामले में किया था। ओवैसी ने रैली के दौरान एनसीपी, शिवसेना, सपा और भाजपा सभी पर हमला बोला।

    ओवैसी ने कहा कि ये सभी दल के मुखिया सोचते हैं कि ये लोग जेल ना जाएं, लेकिन अगर कोई मुस्लिम नेता जेल जाता है तो यह इनके लिए ठीक है। मैं पूछना चाहता हूं कि एनसीपी कार्यकर्ताओं के लिए पवार ने आखिर क्यों कुछ नहीं किया, आखिर उन्होंने नवाब मलिक के लिए भी वह क्यों नहीं किया जो उन्होंने संजय राउत के लिए किया था। क्या नवाब मलिक की महत्ता संजय राउत से कम है, क्या दोनों बराबर नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+