हैदराबाद लिबरेशन डे' नहीं, 'राष्ट्रीय एकता दिवस, ओवैसी की मांग के बाद केसीआर ने लिया फैसला
हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को आग्रह किया है कि हैदराबाद लिबरेशन के बदले राष्ट्रीय एकता दिवस मनाएं।
नई दिल्ली, 03 सितंबर: हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को आग्रह किया है कि हैदराबाद लिबरेशन के बदले राष्ट्रीय एकता दिवस मनाएं। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखा है। 17 सितंबर को यह दिवस मनाया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद लिबरेशन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता दिवास मनाएं।

ओवैसी की मांग के बाद तेलंगाना सरकार ने 16, 17 और 18 सितंबर को 'तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने का फैसला किया है। भारत सरकार ने हैदराबाद स्टेट लिबरेशन के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला किया है। 17 सितंबर से साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उपनिवेशवाद, सामंतवाद और निरंकुशता के खिलाफ तत्कालीन हैदराबाद राज्य के लोगों का संघर्ष केवल भूमि के एक टुकड़े की लिबरेशन के बजाय राष्ट्रीय एकीकरण का प्रतीक है।
हैदराबाद राज्य का 1948 में भारतीय संघ में विलय
वहीं, इससे पहले केंद्र ने कहा था कि उसने 17 सितंबर से हैदराबाद की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला किया है। यह तारीख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 17 सितंबर को निजाम शासन के तहत हैदराबाद राज्य का 1948 में भारतीय संघ में विलय हो गया था।
यह भी पढ़ें- 'लड़की को जिंदा जलाना हैवानियत', असदुद्दीन ओवैसी बोले शाहरूख को मिले सख्त से सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications