11 नवंबर तक एम्स की सेवाएं मरीजों के लिए बिल्कुल Free

एम्स ने ऐलान किया है कि 2 दिनों तक किसी भी मरीज से ओपीडी फीस नहीं ली जाएगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐलान के बाद से 8 नवंबर की रात 12 से देशभर में 500 और 1000 के नोट अवैध घोषित कर दिए गए। आधी रात के बादज कुछ जगहों जैसे की अस्पताल, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन और हवाई टिकटों की बुकिंग के अलावा देशभर में इन नोटों को बंद कर दिया गया। 500 और 1000 के नोट बंद होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

aiims

11 नवंबर तक एम्स में फीस नहीं

दो दिन एटीएम और बैकों के बंद रहने की घोषणा के बाद एटीएम पर लंबी लाइन लघ गई। एटीएम में 100 के नोट खत्म हो गए। ऐसे में लोगों की परेशानी को कम करने के लिए एम्स ने ऐलान किया है कि 2 दिनों तक किसी भी मरीज से ओपीडी फीस नहीं ली जाएगी।

500 रु. के कम की फीस नहीं

एम्स ने ऐलान किया है कि 11 नवंबर तक एम्स में किसी भी मरीज से ओपीडी फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही कोई भी ऐसी मेडिकल सुविधा, जिसके फीस 500 रुपए से कम है, उसे लोगों से नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकारी निर्देश के मुताबिक अस्पतालों में 500 के नोट 11 नवंबर तक चलेगे, लेकिन 100 रुपए के नोटों की कमी के चलते एम्स ने ये महत्वपूर्ण फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+