ऋषि कपूर के सफेद बाल देखकर परेशान हुए फैंस, अभिनेता ने किया फिर ये खुलासा

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर जब से न्यूयॉर्क अपना इलाज कराने गए हैं, तभी से देश में उनके फैंस परेशान हैं। ऋषि कपूर ने बिना अपनी बिमारी का नाम बताए अमेरिका जाकर इलाज की बात फैंस से शेयर की थी।

Rishi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर जब से न्यूयॉर्क अपना इलाज कराने गए हैं, तभी से देश में उनके फैंस परेशान हैं। ऋषि कपूर ने बिना अपनी बिमारी का नाम बताए अमेरिका जाकर इलाज की बात फैंस से शेयर की थी। हाल ही में उनकी न्यूयॉर्क से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनमें ऋषि कपूर थोड़े कमजोर दिख रहे थे और उनके बाल सफेद नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऋषि कपूर किस बीमारी से जूझ रहे हैं।

ऋषि कपूर ने बताया, क्यों सफेद हुए बाल

न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर की तस्वीरें वायरल हो जाने के बाद एक्टर ने इसपर सफाई दी है। फैंस के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके ग्रे बालों के पीछे उनकी बीमारी नहीं, बल्कि कुछ और ही है। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'ये मेरे बाल ग्रे/सफेद होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाने के लिए है। मेरे बाल अवन कॉन्ट्रैक्टर ने हनी त्रेहान और सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म के लिए डाई किए थे, जिसे हितेश भाटिया डायरेक्ट कर रहे हैं।'

तो फिल्म के लिए डाई कराएं हैं बाल!

ऋषि कपूर ने बताया कि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। बाल डाई करवाते हुए अपनी फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि उम्मीद करता हूं ये सारी अफवाह रोक देगा। इसके बाद ऋषि कपूक ने फिल्म से अपने फाइनल लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शर्मा जी। पूरे ग्रे! अपने बालों के असली रंग में जल्द ही लौटूंगा।' ऋषि अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं। हाल ही में उनसे मिलने कई फिल्मी सितारे पहुंचे।

एक्टर से मिलने पहुंची बॉलीवुड सितारे

एक्टर से मिलने पहुंची बॉलीवुड सितारे

ऋषि कपूर से मिलने प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर और सोनाली बेंद्रे पहुंचीं। बता दें कि सोनाली बेंद्रे भी न्यूयॉर्क में पिछले कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रही हैं। ऋषि कपूर के इलाज के लिए विदेश जाने की बात सामने आने के बाद ये खबर वायरल हुई थी कि उन्हें स्टेज 3 कैंसर है और इसी कारण वो विदेश गए हैं। हालांकि ये खबर झूठी निकली। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने सफाई देते हुए इस खबर का खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+