संकट में दिल्ली-एनसीआर के पावर प्लांट, केजरीवाल ने पीएम को लेटर लिख कोयला उपलब्ध करवाने को कहा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के पावर प्लांट्स में कोयले की बढ़ती को कमी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा है। दिल्ली के सीएम ने पीएम को अपने लेटर में कहा है कि पावर प्लांट में कोयला की स्थिति बहुत ही बूरी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बढ़ते तापमान की वजह से दिल्ली में बिजली की मांग भी बढ़ी है, ऐसे में कोयले की भारी कमी हो रही है और तुरंत इस पर एक्शन लिया जाए।

हालांकि, नेशनल ट्रांसपोर्ट ने केजरीवाल के लेटर का जवाब देते हुए कहा है कि दिल्ली को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, पावर प्लांट्स को बराबर कोयला सप्लाई हो रहा है। केजरीवाल के इस लेटर के बाद रेलवे ने भी अपने बयान में कहा कि पिछले तीन दिन में प्रति दिन 7 रैक कोयला सप्लाई हुआ है। जिसमें दादरी को 1.7 रेक और बदरपूर को 3.5 रेक प्रति दिन कोयला पहुंचाया गया है। रेलवे ने कहा कि निरंतर कोयला आपूर्ति के लिए पर्याप्त पाइपलाइन को बनाए रखा गया है। रेलवे ने साफ किया कि आज तक 55 रेक पाइपलाइन में हैं और पर्याप्त कोयले की आपूर्ति जारी रहेगी।
रेलवे ट्राफिक मेंबर मोहम्मद जमशेद ने कहा, 'हमने जनवरी, फरवरी और मार्च में कोयला की आपूर्ति को वरीयता भी दी थी। हमें पता था कि रेक उपलब्ध हैं और यदि आवश्यक पड़ी है तो दूसरे सेक्टर से भी कोयला लिया है।
केजरीवाल ने अपने लेटर में पीएम मोदी को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दादरी I और II, झज्जर और बदरपुर के पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कोयला का स्टॉक पूरा नहीं है और हम आगे के एक दिन के बारे में भी चिंतित है। केजरीवाल ने कहा कि मानदंडों के मुताबिक, इस स्टॉक की स्थिति को कम से कम 15 दिन आगे की अवधि के लिए बनाए रखना होता है।
जमशेद ने कहा कि रेलवे, बिजली और कोयले के अधिकारी शामिल एक समिति दैनिक स्थिति की निगरानी कर रही थी, बिजली घरों को पर्याप्त कोयले की आपूर्ति की जा रही है और मानदंडों के अनुसार ही भंडार बनाए रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications