केजरीवाल ने राहुल को चिट्ठी लिख पूछे तीखे सवाल

1. क्या आप 8 डॉलर प्रति यूनिट गैस के दाम का समर्थन करते हैं?
2. आपके प्रचार पर कितने रूपये खर्च हो रहे हैं और यह पैसा कहां से आ रहा है?
3. क्या आप चुनाव में वीरप्पा मोइली और सलमान खुर्शीद को टिकट देंगे?
4. आपके मुकेश अंबानी से क्या संबंध हैं?
गौर हो कि केजरीवाल ने मोदी से भी अंबानी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था, केजरीवाल का कहना था कि अंबानी ने चुनावी रैलियां करने के लिए मोदी को कई हेलीकॉप्टर दिये हैं और उनकी सभी रैलियों का खर्च अंबानी उठाते हैं, वहीं रोहतक की रैली में भी केजरीवाल ने राहुल गांधी और मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये दोनों मुकेश अंबानी के मुखौटे हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार कांग्रेस की हो या भाजपा की दोनों का मालिक मुकेश अंबानी ही है। केजरीवाल की रोहतक रैली में मुख्य निशाने पर अंबानी ही थे। केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाये थे और कहा था कि वह अंबानी के दलाल हैं और उन्हें सस्ते दामों पर आम जनता की जमीन दे रहे हैं।
केजरीवाल ने मीडिया को भी नहीं बख्शा और कहा था कि अंबानी के कहने पर कई चैनल और अखबार राहुल गांधी का के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस देश को अंबानी चला रहे हैं। मोदी को चिट्ठी लिखने के बाद उस पत्र की अलग अलग भाषाओं में प्रतियां छपवाकर उसे आम जनता में बांटने की बात भी केजरीवाल ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications