अरविंद केजरीवाल का ताबड़तोड़ गुजरात दौरा, 6-7 अगस्त को व्यापारियों और जनसभा को करेंगे संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इस बार फिर इस महीने 6-7 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे।

नई दिल्ली, 04 अगस्त : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इस बार फिर इस महीने 6-7 अगस्त को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। 6 अगस्त को वह टाउनहाल में जामनगर के व्यापारियों को संबोधित करेंगे और 7 को छोटाउदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और चुनावी घोषणा करेंगे।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Amit Shah होंगे CM कैंडिडेट ? Arvind Kejriwal बोले.. |वनइंडिया हिंदी*Politics
    अरविंद केजरीवाल

    गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने प्रचार की कमान संभाली हुई है। एक महीने के अंदर केजरीवाल चुनावी राज्य गुजरात में कई बार जा चुके हैं। इससे पहले राजकोट का दौरा किए थे। साथ ही राजकोट में एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

    गुजरात के लोगों के पास दो विकल्प

    वहीं पोरबंदर में मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा था कि इस वक्त गुजरात के लोगों के सामने दो विकल्प है। अगर उनको (भाजपा को) वोट देंगे तो जहरीली शराब मिलेगी और हमको वोट देंगे तो रोजगार मिलेगा। जनता को चुनना है कि उनको दोनों में से कौन सा मॉडल चाहिए। बिजली, स्कूल, नौकरी अब मुद्दे होंगे। राज्य में खुलेआम नकली शराब बिक रही है।

    दिसंबर 2022 में चुनाव

    आपको बता दें कि गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर केजरीवाल गुजरात का लगातार दौरा कर रहे हैं। राज्य में पार्टी को मजबूत करने और बीजेपी को टक्कर देने के लिए अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: ऑफिस जाने में अब नहीं होगी दिक्कत, APP आधारित AC Bus होने वाली है शुरू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+