सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले केजरीवाल, पीएम साहब, पाक को झूठा साबित करिए
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत इच्छाशक्ति दिखाने के लिए सलाम किया है लेकिन एक गुजारिश भी की है।

भारतीय सेना के पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए दिल्ली के सीएम के पहले ही पीएम मोदी और सेना की तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान को एक और मजा चखाने की अपील पीएम मोदी से की है।
अरविंद केजरीवाल ने करीब तीन मिनट का अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उरी में हमारे सैनिकों को जिस तरह से शहीद किया गया उसके बाद देश चाहता था कि पाक को जोरदार जवाब मिले और वो जवाब सेना और सरकार ने दिया।
अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री साहब से मेरे सौ विरोध हों लेकिन इस मुद्दे पर मैं पीएम साहब को सैल्यूट करता हूं, उन्होंने गजब की इच्छाशक्ति दिखाई।
पाक हमें दुनिया में झूठा बना रहा
केजरीवाल का कहना है कि पाकिस्तान हमें बदनाम कर रहा है। पाकिस्तान की फौज कल बस में भरकर दुनियाभर के पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर गई और कहा कि देखो जहां भारत हमले की बात कह रहा है वहां तो बच्चे खेल रहे हैं, सभी कुछ सामान्य है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएनएन की रिपोर्टर वहां खड़ी होकर कह रही है कि यहां तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं है। बीबीसी ने भी खबर छापी कि भारतीय दावे में सच्चाई नहीं है। अरविंद केजरीवाल बोले इससे खून खौलता है।
ये हैं वे 10 सबसे शक्तिशाली हथियार, जो हैं हमारी सेनाओं की ढाल
केजरीवाल ने कहा कि ये बौखलाए पाकिस्तान की हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश है। केजरीवाल ने पीएम से कहा कि देश का बच्चा-बच्चा आपके साथ है लेकिन पाकिस्तान को बेनकाब करिए।
पाकिस्तान को एक और मजा चखाएं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह जमीन पर पाकिस्तान को मजा चखाया है उसी तरह एक और मजा चखाइए। उसके हमें झूठा बताने के प्रोपोगेंडा को भी बेनकाब करिए।
केजरीवाल ने मोदी की तारीफों के पुल बांधते और उनका समर्थन भी किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चल रही खबरों का हवाला देते हुए पाक को बेनकाब करने का बात कहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत भी मांगा। ये रहा पूरा वीडियो।
We fully support PM on surgical strikes. Urge him to similarly counter Pak's dirty propaganda. Do watch this msghttps://t.co/jk1CvYmcan
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2016












Click it and Unblock the Notifications