9 दिनों तक धरना देकर केजरीवाल पड़े बीमार, इलाज के लिए जा रहे हैं बेंगलुरु

नई दिल्ली: नौ दिनों तक धरने पर रहने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। हेल्थ चेकअप के लिए अरविंद केजरीवाल अब बेंगलुरु जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 9 दिन के धरने और तनाव के चलते केजरीवाल के सुबह-शाम की सैर और खानपान की दिनचर्या बिगड़ गई, जिससे उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ गया है। खबर है कि केजरीवाल अब गुरुवार को इलाज के लिए बेंगलुरू जा रहे हैं। वहीं केजरीवाल की खराब तबीयत का हवाला देते हुए सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दी गईं हैं।

arvind kejriwal unwell after 9 days sit-in, flying to bengaluru for treatment

इसके पहले केजरीवाल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ एक बैठक शेड्यूल की थी। इसके साथ ही पंजाब के आप नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा से भी मुलाकात करने का शेड्यूल तय था।

बता दें कि मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी निवास से अपना 9 दिन का धरना खत्म किया था। धरना खत्म करने के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा था कि पिछले 9 दिनों का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हम 4 तो अंदर थे, आप सबने, सभी पार्टियों के सहयोग से जो जनसैलाब सड़क पर उतरा, उसके बिना यह सब मुमकिन नहीं था। सभी साथियों और पार्टियों का आभार व्यक्त किया था।

अरविंद केजरीवाल का आरोप था कि दिल्ली में अधिकारी काम पर तो आते हैं, लेकिन सीएम की मीटिंग को अटैंड नहीं करते हैं। केजरीवाल की मांग थी कि इस मामले में एलजी को दखल देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+