अरविंद केजरीवाल ने कहा ये हमारा आखिरी विधानसभा सत्र है

Arvind Kejriwal to resign from his post
नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन लेाकपाल बिल न पास करवा पाने पर कहा है कि मैं अब निराश हो गया हूं। कल जिस तरह से विधानसभा में तमाशा हुआ, माइक तोड़ा गया मैं हताश हूं।

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के विधायक अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के कहने पर हंगामा कर रहे हैं। हम भ्रष्‍टाचार खत्‍म करना चाहते हैं लेकिन वह कहते हैं कि इससे संविधान का अपमान होगा। मैंने संविधान पढ़ा है उसके अनुसार जनलोकपाल बिल लाने के लिए केंद्र की स्‍वीकृति की जरूरत नहीं होती है।

केजरीवाल ने मुकेश अंबानी को भी निशाना बनाया और कहा कि अगर हमने अंबानी के खिलाफ शिकायत दर्ज न करवाई होती तो आज यह दिन न देखना पड़ता। केजरीवाल ने साफ कर दिया कि यह संभवत: हमारा आखिरी विधानसभा सत्र है। मैं देश के लिए एक नहीं सौ बार मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने को तैयार हूं, यहां तक की जान भी देनी पड़े तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं।

इसके अलावा केजरीवाल के भाषण के दौरान विधानसभा में विधायकों ने शोर मचाना जारी रखा। अब उम्‍मीद की जा रही है कि केजरीवाल जल्‍द ही मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+