दादरी गांव में नहीं घुसने दिया केजरीवाल को बोले मैं इतना बुरा हूं
नोएडा। उत्तर प्रदेश के दादरी में गोमांस खाने के शक के चलते अखलाख की मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गांव वालों ने गांव से बाहर रोक दिया।(भ्रष्टाचारी नहीं हैं शीला दीक्षित- अरविंद केजरीवाल)

अरविंद केजरीवाल को दादरी के बिसाहड़ा गांव में पीड़ित परिवार से मिलन पहुंचे थे। लेकिन पुलिस उन्हें एनटीपीसी के गेस्ट हाउस लेकर आ गयी है।
किसानों के लिए अक्षय कुमार से मिले केजरीवाल
एक के बाद एक नेताओं के जमावड़े से परेशान गांव वालों ने गांव में नेताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यही नहीं मीडिया के प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है।
वहीं गांव में प्रवेश नहीं दिये जाने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा क्या मैं ओवैसी और महेश शर्मा से भी बुरा हूं। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार की बेहतरी चाहते हैं।
गौरतलब है कि इस गोमांस खाने के विवाद में हुई हत्या के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों कोसांत्वना दी। वहीं एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद महेश शर्मा ने इस घटना को हादसा बताया और लोगों से गांव छोड़कर नहीं जाने की अपील की थी। उन्होने पीड़ित परिवार वालों को पूरी सुरक्षा का भी आश्वासन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications