पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में अरविंद केजरीवाल, बोले- NPS कर्मचारियों के साथ अन्याय
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पुरानी पेंशन स्कीम का समर्थन किया है। अरविंद केजरीवाल ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की मांग का समर्थन किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कर्मचारियों की पुरानी स्कीम को बहाल करने की मांग का पूरजोर समर्थन करते हैं। नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ अन्याय है। हमने पुरानी पेंशन स्कीम को पंजाब में लागू किया है,इसे दिल्ली के कर्मचारियों के लिए लागू करने के लिए हमने पत्र लिखा है। कुछ अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने भी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया है।

वहीं विजय कुमार बंधु ने कहा कि मैं लगातार देश के कोने-कोने में पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं। हमे पुरानी पेंशन स्कीम मिलनी चाहिए। अपने संघर्षों के दम पर हमने कई राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करा लिया है।
हमारी पूरी टीम का कहना है कि अगर केंद्र सरकार यह कर दे तो राज्यों-राज्यों का काम खत्म हो जाएगा। इसी मांग को लेकर हम दिल्ली में आए हैं राम लीला मैदान पर।
बता दें कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। रविवार को इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान में कई राज्यों के सरकारी कर्मचारी पहुंचे। लोगों ने पुरानी पेंशन स्कीम के समर्थन में नारे भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications