'AAP की पोल खोलने के चक्कर में खुली बीजेपी की पोल', सीएम केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट कर साधा निशाना

नई दिल्ली, 29 मई: राजधानी की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता जनता से मुलाकात करके अपने पक्ष में वोट मांग रहे। इस बीच दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा।

Arvind Kejriwal

वायरल वीडियो में आदेश गुप्ता एक शख्स से मिलते हैं और उसे अपनी पार्टी का पर्चा देते हैं। इसके बाद उससे पूछते हैं कि पानी आता है? जिस पर वो शख्स बोला- हां, आता है। इसके बाद उन्होंने पूछा कि बिजली का बिल आता है? इस पर शख्स ने कहा नहीं, बिल नहीं आता। गुप्ता यहीं नहीं रुके उन्होंने पूछा कि कोई समस्या तो नहीं है, इस पर शख्स ने कह दिया- नहीं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसे तेजी से शेयर कर रहे। साथ ही दावा किया कि आदेश गुप्ता केजरीवाल सरकार की पोल खोलने निकले थे और उनकी ही पोल खुल गई। एक कार्यकर्ता के वीडियो को शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा कि बीजेपी का दिल्ली में पोल खोल अभियान...। इसके बाद से AAP नेता गुप्ता पर तंज कस रहे हैं।

हरियाणा में गरजे सीएम केजरीवाल
वहीं पंजाब और दिल्ली को फतह करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर है। सीएम केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में एक जनसभा की। जिसमें उन्होंने दिल्ली और पंजाब मॉडल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के 36 कौम के किसानों ने सरकार को झुकाने के लिए एक साथ आंदोलन किया। त्रेता और द्वापर में जैसे भगवान ने अहंकार का दमन किया वैसे ही किसानों ने बीजेपी का घमंड तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+