अरविंद केजरीवाल- मोदी-शाह के सत्ता में लौटने के लिए राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार
Recommended Video
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा यदि मोदी-शाह सत्ता में वापस लौटती है तो उसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे। उन्होंने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि ट्विटर पर कौन सा गठबंधन बना है? अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले आम आदमी पार्टी का दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया।
राहुल ने केजरीवाल पर यू टर्न का लगाया था आरोप
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने 15 अप्रैल को ट्वीट कर केजरीवाल पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था। राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस और आप के गठबंधन का मतलब है बीजेपी का सफाया। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी को दिल्ली की चार सीटें देने को तैयार है। लेकिन केजरीवाल ने फिर यू टर्न ले लिया। हमारे दरवाजे अब भी खुले हैं, लेकिन समय बीतता जा रहा है।

'मोदी-शाह को हराने के लिए सब कुछ करेंगे'
दिल्ली में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी और मोदी-शाह की जोड़ी को रोकने के लिए सब कुछ करेगी। उन्होंने आगे कहा कि वो चुनाव बाद किसी भी महागठबंधन को सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि हम मोदी-शाह की जोड़ी को रोकने के लिए सबकुछ करेंगे। हम किसी भी महागठबंधन का सपोर्ट करेंगे। साल 2019 का चुनाव देश को बचाने के लिए है। संविधान को बचाने के लिए है। हम पहले भारतीय हैं, उसके बाद हिंदू-मुस्लिम। केजरीवाल ने कहा कि हमारा फोकस दिल्ली को पूर्णराज्य दिलाने पर है। हम दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत जानकारी

अमित शाह पर साधा निशाना
पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने बीजेपी प्रमुख अमित शाह पर उस बयान के लिए हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुओं, सिखों और बौद्धों को छोड़कर सभी घुसपैठियों को हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान से साफ होता है कि बीजेपी की योजना इन तीन धर्मों को छोड़कर अन्य सभी धर्मों को हटाने की है। साल 2019 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का एक तरीका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की एकता को चुनौती दे रही है और संस्कृति पर हमला कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी एकता को चुनौती दी जा रही है। देश को तभी बचाया जा सकता है जब हम धर्म और जाति के आधार पर विभाजित नहीं होंगे। दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें हैं, जिन पर 12 मई को चुनाव होना है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications