कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोले केजरीवाल, राहुल गांधी ने इनकार कर दिया

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का बड़ा बयान , Delhi में नहीं होगा AAP-Congress Alliance | वनइंड़िया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ उनकी एक बैठक हुई, लेकिन उन्होंने गठबंधन करने से मना कर दिया।

    राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया- केजरीवाल

    राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया- केजरीवाल

    ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है। इसके पहले भी दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने किसी प्रकार के गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। वहीं, गठबंधन से इनकार करने के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार कांग्रेस पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने कई बार आरोप लगाया है कि कांग्रेस बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहती है और इसलिए वह आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है।

    आप चाहती थी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ें लोकसभा चुनाव

    आप चाहती थी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ें लोकसभा चुनाव

    विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर बयान दिया। वे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। हालांकि कांग्रेस के अंदर भी आप के साथ गठबंधन पर एक राय नहीं थी। शीला दीक्षित चाहती थी कि गठबंधन ना हो जबकि पीसी चाको और उनके कुछ करीबियों का मानना था कि आप के साथ गठबंधन होना चाहिए।

    शीला दीक्षित ने पहले भी इनकार कर दिया था

    शीला दीक्षित ने पहले भी इनकार कर दिया था

    इसके पहले, दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा था कि कांग्रेस और AAP भाजपा को हराने के लिए साथ आएंगे। हालांकि ऐसी खबरें थी शीला दीक्षित इस गठबंधन के पक्ष में नहीं थी और उन्होंने राहुल गांधी पर ही अंतिम फैसला छोड़ दिया था। दूसरी तरफ शीला दीक्षित ने कहा था कि आप ने उनसे इस मुद्दे पर कोई नहीं बात की। जिसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर हमारी बात राहुल गांधी से हुई है तो इसके बाद किसी और से बात करने की जरूरत नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+