केजरीवाल बोले देश के लिये बड़ा खतरा हैं नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने कहा है कि मोदी देश के लिये बड़ा खतरा हैं। उनके खिलाफ जो कोई भी आवाज़ उठाई उसे मोदी ने कुचल दिया।
पढ़ें- केजरीवाल का यह इंटरव्यू देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। उनकी सरकार के खिलाफ बार-बार इंक्वायरी बिठाने के कारण मेरी सरकार काम नहीं कर पार ही है। मोदी गुस्से में हैं। हताश हैं। आनन-फानन में फैसले ले रहे हैं।
यह पूरे देश के लिये बहुत क्रिटिकल समय है। आने वाले समय में यह दमन बहुत गंदा होने वाला है। हमें मरवा सकते हैं। मुझे भी मरवा सकते हैं। अगर कुरबानी देने के लिये तैयार हैं। तो तैयार रहिये। मैं अपने वॉलेंटियर्स से कहना चाहूंगा कि अगर तैयार नहीं हैं, तो छोड़ दीजिये इस राह पर चलना।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि मुझे ही नहीं, मेरे विधायकों को भी मरवाया भी जा सकता है। मोदी गुस्से में फैसला लेने लगे हैं जो देश के लिये खतरनाक है।
आशुतोष ने क्या कहा
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता केजरीवाल ने जो कहा वो सही कहा है। दिल्ली पुलिस मोदी के इशारे पर आप पार्टी के विधायक के घर पर पुलिस पहुंची और विधायक को लोअर में घर से बाहर आना पड़ा। पुलिस ने ऐसे तलाशी ली, मानो किसी आतंकवादी के घर की तलाशी हो।
मोदी सरकार पूरी तरह से आप पार्टी के नेताओं, विधायकों को बदनाम करने की फिराक में है।












Click it and Unblock the Notifications